कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह जेसीबी मालिक आमंत्रित

कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह जेसीबी मालिक आमंत्रित

गढ़वा. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के जेसीबी मालिकों /संचालकों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में 11 बजे किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य जेसीबी व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं, सुझावों एवं व्यावसायिक चुनौतियों को समझना है. एसडीएम ने बताया कि विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में इस सप्ताह जेसीबी मालिकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि उनके अनुभवों व सुझावों को जाना जा सके. उन्होंने जेसीबी मालिकों एवं संचालकों से अनुरोध किया कि यदि उनके पास समय की उपलब्धता हो तो वे स्वैच्छिक रूप से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >