डंडई. जरही बाजार समिति दुर्गा मंडप परिसर में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में आगामी शारदीय दुर्गापूजा महोत्सव को भव्य और अनुशासित तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से जरही दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया.
महेंद्र चौधरी अध्यक्ष, जयराम चौधरी सचिव
बैठक में मुखिया महेंद्र चौधरी को अध्यक्ष, पवन कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, जयराम चौधरी को सचिव, शिवलाल गुप्ता को उपसचिव, संदीप कुमार कश्यप को कोषाध्यक्ष और अवधेश साव को महामंत्री बनाया गया.
52 कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ग्रामीण रहे मौजूद
बैठक में दुर्गापूजा की तैयारियों और आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. समिति के अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष पूजा महोत्सव को यादगार बनाया जायेगा.
बैठक में समिति के 52 कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. अंत में जय माता दी के जयकारे के साथ बैठक का समापन हुआ.
