अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आमिर रियाज को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आमिर रियाज को किया सम्मानित

मेराल. स्थानीय एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्डन विद्यालय में पलामू प्रमंडल के पहले अंतरराष्ट्रीय ट्राई साइक्लिस्ट मोहम्मद आमिर रियाज को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आमिर रियाज और उनके प्रारंभिक गुरु महागुरु अवार्ड से सम्मानित राम प्रवेश तिवारी को विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. मालूम हो कि आमिर रियाज ने हाल ही में एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है. मौके पर निदेशक धर्मेंद्र देव ने विद्यालय में चल रहे मिशन ओलंपिक के तहत बॉक्सिंग व अन्य खेल गतिविधियों की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. आमिर रियाज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा जैसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारना सराहनीय कदम है. बता दें कि इस विद्यालय की छात्राओं ने पूर्व में महिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में 35 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >