गढ़वा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की ओर से रविवार को मंडल कारा में एक दिवसीय जेल अदालत सह विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कैदियों को संबोधित करते हुए एलएडीसी डिप्टी चीफ नित्यानंद दूबे ने कहा कि जेल अदालत का उद्देश्य उन विचाराधीन कैदियों को राहत प्रदान करना है जो छोटे अपराधों में लंबे समय से जेल में बंद हैं. इसके अलावा बंदियों को त्वरित न्याय दिलाना, आदे की स्थिति की जानकारी देना और स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ाना था. इस दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. नित्यानंद दूबे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा कैदियों के हक व अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है. विधिक कार्यवाही के साथ-साथ जेल परिसर में ही एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गय. शिविर में सदर अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने बंदियों के रक्तचाप, शुगर और सामान्य मौसमी बीमारियों की जांच की. जरूरतमंद बंदियों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया और उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर जेलर मेहशाद आलम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार पीयूष प्रमोद, डॉ पुष्पा कुमारी, पारा मेडिकल सत्येंद्र कुमार, नेत्र सहायक प्रफुल्ला मिंज, एएनएम, विनीता कुमारी, एएनएम रंजित सिन्हा सहित, अशोक राम, विपीन कुमार आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.