रंका (गढ़वा). चैत्र रामनवमी के अवसर पर रंका स्थित श्री रघुनाथ अखाड़ा हनुमान मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, बीडीओ शुभम बेला टोपनो, सीओ शिवपूजन तिवारी और अन्य अतिथियों को लाल गमछा की पगड़ी बांधकर सम्मानित किया. वहीं, भाजपा नेता डॉ पतंजलि केसरी द्वारा पूजा समिति के सक्रिय सदस्यों को शौर्य के प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. मौके पर पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम एक आदर्श पुरुष थे, जिनका जन्मोत्सव आज पूरा भारतवर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भाजपा नेता डॉ पतंजलि केसरी ने कहा कि भगवान राम का चरित्र एक ऐसा आईना है, जिसमें प्रतिबिंब देखने मात्र से नयी प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि श्रीराम के बताये मार्ग पर चलकर ही भारत को पुनः विश्वगुरु बनाया जा सकता है. मौके पर सुल्पानी सिंह, महंत बलराम पांडेय, कुमार गौरव सिंह, सुरेश पांडेय, उदय कुशवाहा, ठाकुर प्रसाद महतो, अखिलेश्वर सिंह, महिमा गुप्ता, उत्तम पांडेय, किशोर कुमार, भिखारी पाल, अशोक सिंह, भंडुल पाठक, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.
श्रीराम के आदर्शों पर चलकर फिर से विश्वगुरु बनेगा भारत

श्रीराम के आदर्शों पर चलकर फिर से विश्वगुरु बनेगा भारत
Copied link
श्रीराम के आदर्शों पर चलकर फिर से विश्वगुरु बनेगा भारत