गढ़वा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में परेड के प्रदर्शन को लेकर टाउन हॉल मैदान में पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है. सार्जेंट मेजर संदीप कुमार के नेतृत्व में परेड की तैयारी कराई जा रही है. परेड का मुख्य कमांड सार्जेंट मेजर संदीप कुमार संभाल रहे हैं, जबकि द्वितीय कमांड सतपाल सिंह कर रहे हैं.
10 टुकड़ियां ले रही हैं हिस्सा
पूर्वाभ्यास में कुल 10 टुकड़ियां शामिल हैं. इनमें सीआरपीएफ की कमान एसआइ जीडी पवन कुमार, झारखंड पुलिस की कमान हवलदार वीरेंद्र राम, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की कमान कंपनी कमांडर प्रकाश लकड़ा, एसआइएस की कमान बबलू पाल, एनसीसी नामधारी कॉलेज की कमान अरुणा टोप्पो, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल की कमान युवराज कुमार, आरके पब्लिक स्कूल की कमान नमन कुमार, बीएसकेडी की कमान अभिमन्यु श्रीवास्तव, केजीबीवी कस्तूरबा की कमान पूजा कुमारी तथा ब्राइट फ्यूचर स्कूल की कमान अमित कुमार संभाल रहे हैं.
राष्ट्रगान और बैंड का होगा प्रदर्शन
पूर्वाभ्यास के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा बैंड का प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं, राष्ट्रगान की प्रस्तुति संगीत कला महाविद्यालय एवं ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही है. राष्ट्रगान का निर्देशन संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी कर रहे हैं.
राष्ट्रगान में संगीत कला महाविद्यालय की सोनाली कुमारी, जागृति तिवारी, वैष्णवी कुमारी, चंचला कुमारी, शबनम खातून, पूर्णिमा कुमारी और खुशी कुमारी शामिल हैं. वहीं, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल की रीति शर्मा, शिल्पी दुबे, स्नेहा भारती, साक्षी दुबे, साक्षी चौबे, श्री कश्यप, काजल कुमारी, जया कुमारी, खुशबू कुमारी, अक्सा परवीन, नंदिनी कुमारी और आराध्या कुमारी राष्ट्रगान की प्रस्तुति में शामिल हैं.
परेड में बैंड का वादन ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों द्वारा किया जा रहा है.
13 अगस्त को उपायुक्त और एसपी करेंगे निरीक्षण
परेड का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त तक चलेगा. 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सभी टुकड़ियों के परेड का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह में परेड का प्रदर्शन किया जाएगा.
