हेमंत सोरेन की सुरक्षा में गड़बड़ी की आशंका, हेलीपैड की करनी पड़ी खुदाई

Hemant Soren Security: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. आखिर क्यों सुरक्षाकर्मियों को उनके आने से पहले हेलीपैड को खोदना पड़ा.

Hemant Soren Security News|गढ़वा, मुकेश तिवारी : झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है. सभी दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं. आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है. इसी बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन की सुरक्षा में गड़बड़ी की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मियों को हेलीपैड की खुदाई करनी पड़ी.

2 घंटे की देरी से प्रचार करने पहुंचे हेमंत सोरेन

हेलीपैड की खुदाई की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गढ़वा के भंडरिया पहुंचने में 2 घंटे देर हो गई. भंडरिया स्थित हाई स्कूल के मैदान में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करना था. इसके लिए हेलीपैड बनाया गया था. लेकिन, हेलीपैड की खुदाई किए जाने की वजह से मुख्यमंत्री से कहा गया कि वह अभी न आएं.

हेमंत सोरेन ने केएन त्रिपाठी के पक्ष में किया प्रचार

बाद में हैलीपैड की खुदाई कर संतुष्ट होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को आने के लिए हरी झंडी दे दी गई. 2 घंटे बाद सीएम 1:05 बजे भंडरिया पहुंचे. यहां उन्होंने डालटेनगंज-चैनपुर-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान की अपील की.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

हेलीपैड की जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को हुई आशंका

मुख्यमंत्री के यहां आने से पहले सभा स्थल के पास मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए बनाये गये हेलीपैड की जांच हो रही थी. इसी दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों को कुछ आशंका हुई. हेलीपैड के नीचे संभावित गड़बड़ी के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों ने विद्यालय के शिक्षकों से इसके बारे में पूछताछ की. शिक्षक कोई जानकारी नहीं दे पाए.

हेलीपैड के नीचे से आ रही थी आवाज

ऐसे में मुख्यमंत्री को रोककर सुरक्षाकर्मियों ने हेलीपैड पर जिस जगह से आवाज आ रही थी, उस जगह की खुदाई करवाई. बाद में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कहा कि वर्षों पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी. यहां वही पाइपलाइन है. तब जाकर सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली. इसके बाद मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई. 2 घंटे बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

Also Read

निरसा विधानसभा को माना जाता था ‘लाल दुर्ग’, भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता ने लहरा दिया ‘भगवा’

500 रुपए में गैस सिलेंडर, पर्व-त्योहार पर 2 सिलेंडर मुफ्त, भाजपा के संकल्प पत्र से पहले बाबूलाल मरांडी की बड़ी घोषणा

Jharkhand Chunav: दक्षिणी छोटानागपुर की इन विधानसभा सीटों पर कभी नहीं हारी भाजपा

कमाल के जादूगर हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानें शिवराज सिंह ने क्यों कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >