पत्नी की टांगी से की हत्या, बच्चे को लेकर फरार

पत्नी की टांगी से की हत्या, बच्चे को लेकर फरार

गढ़वा. पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के दवार गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां पति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी. इसके बाद 14 माह के बच्चे को लेकर फरार हो गया. बताया गया कि दवार गांव निवासी रंजीत यादव ने अपनी पत्नी रिंकी कुमारी (27) की टांगी से हत्या कर दी. घटना के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में मृतका के पिता पलामू जिले के छतरपुर गांव निवासी नसीब यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले रिंकी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मारपीट भी की गयी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद इस बात को लेकर परिवार के बीच समझौता हो गया था. लेकिन सोमवार की रात करीब 8 बजे रंजीत ने टांगी से हमला कर रिंकी की हत्या कर दी इसके बाद 14 माह के बच्चे को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने शव क़ो परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >