गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर हवन यज्ञ आज

गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर हवन यज्ञ आज

नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट गायत्री शक्तिपीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा रविवार 16 जून को सुबह 7:30 बजे से मनाया जायेगा. इस दौरान हवन-पूजन होगा. गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे ने बताया कि गायत्री को वेदमाता, देवमाता, ज्ञान-गंगोत्री, संस्कृति की जननी एवं आत्मबल की अधिष्ठात्री कहा गया है. गायत्री को गुरु मंत्र का आधार मन गया है. यह समस्त सनातन धर्मावलंबियों की उपास्य है. इसी प्रकार पतित्पवाणी भगवती गंगा आज ही के दिन स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई. उन्होंने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री मंत्र का जप किया जायेगा तथा हवन कर आहुतियां दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >