हंगामा के कारण बच्ची को पुलिस सुरक्षा में पिता के साथ भेजा प्रतिनिधि, गढ़वा बाल विकास समिति में गुरुवार को दो महिलाओं द्वारा हंगामा करने के कारण पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस सुरक्षा में छह साल की बच्ची और उसके पिता को खरौंधी भेजा गया. खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी धनवंती देवी और उसका पति विनोद प्रजापति चार-पांच साल से अलग रह रहे हैं. धनवंती देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसके पति ने 10 फरवरी को उसकी छह साल की पुत्री को जबरन अपने साथ गढ़वा स्थित अस्थायी आवास से ले गये. दोनों पक्ष गुरुवार को सीडब्ल्यूसी पहुंचे, जहां बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान अपनी मां के साथ जाने से इनकार किया और कहा कि उसकी मां उसे मारती है. इसके बाद सीडब्ल्यूसी ने बच्ची को उसके पिता के पास भेजने का आदेश दिया. धनवंती देवी और एक अन्य महिला ने इसका विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया. सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला के उग्र तेवर को देखकर पुलिस की मदद ली गई. हंगामा शांत होने के बाद बच्ची और उसके पिता को पुलिस सुरक्षा में खरौंधी के चंदनी गांव भेजा गया. अगले आदेश तक बच्ची अपने पिता के पास ही रहेगी.
बच्ची ने साथ जाने से इनकार किया, तो मां ने किया हंगामा

बच्ची ने साथ जाने से इनकार किया, तो मां ने किया हंगामा
Copied link
हंगामा के कारण बच्ची को पुलिस सुरक्षा में पिता के साथ भेजा