पूर्व मंत्री गिरिवर पांडेय की पुण्यतिथि पर 14 सितंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा

पूर्व मंत्री स्व. गिरिवर पांडेय की पुण्यतिथि पर 14 सितंबर को श्री बंशीधर नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. इसमें कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

बंशीधर नगर (गढ़वा). प्रखर समाजवादी नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय गिरिवर पांडेय की पुण्यतिथि पर 14 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के समीप स्थित स्वर्गीय गिरिवर पांडेय की प्रतिमा स्थल पर दोपहर दो बजे से होगा.

उपायुक्त समेत कई प्रमुख लोग होंगे शामिल

स्वर्गीय गिरिवर पांडेय के पुत्र अभय कुमार पांडेय ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में जिले के उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में आईआईएम के संरक्षक डॉ. यासीन अंसारी, राजद के पलामू जिलाध्यक्ष धनंजय पासवान तथा भाकपा के वरिष्ठ नेता के.डी. सिंह भी उपस्थित रहेंगे.

प्रतिमा स्थल पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय गिरिवर पांडेय के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे. कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद भी गांव के शिक्षकों को शहर का इंतजार, नहीं हुआ जोनवार ट्रांसफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >