गढ़वा में 17 से जायंट्स सेवा सप्ताह, सात दिनों तक होंगे कई सामाजिक कार्यक्रम

गढ़वा में जायंट्स ग्रुप द्वारा 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा. इसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण और जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे.

गढ़वा. समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा इस वर्ष 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाएगा. इस दौरान पौधरोपण, रक्त समूह जांच, अंगदान जागरूकता, सड़क सुरक्षा, दंत चिकित्सा जांच समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सेवा सप्ताह का समापन समारोह 27 सितंबर की शाम ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में होगा.

बैठक में तय हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में ग्रुप अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया.

तय कार्यक्रम के अनुसार, 17 सितंबर को गोविंद उच्च विद्यालय के बगल में गुप्ता इन्वेस्टमेंट के पास पौधा वितरण किया जाएगा. 18 सितंबर को बालिका उच्च विद्यालय, गढ़वा में रक्त समूह जांच शिविर लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- तीन हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा, अब गांवों तक पहुंचेगा छात्र मोर्चा

19 सितंबर को ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में अंगदान को लेकर जागरूकता संगोष्ठी होगी. 20 सितंबर को नीलकंठ महादेव परिसर, बंडा पहाड़ में पौधरोपण किया जाएगा. 21 सितंबर को घंटाघर चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर लगाया जाएगा.

22 सितंबर को जेपीएस सेंट्रल स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा. वहीं सेवा सप्ताह के अंतिम दिन 23 सितंबर को सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल, ब्रेड और बिस्कुट का वितरण किया जाएगा.

सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर रहेगा जोर

ग्रुप अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हर वर्ष सेवा सप्ताह के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस वर्ष भी सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जागरूकता को केंद्र में रखकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है.

बैठक में फेडरेशन पदाधिकारी अजयकांत पाठक, विनोद कमलापुरी, विजय कुमार केसरी, अवधेश कुशवाहा, प्रबंध निदेशक अशोक विश्वकर्मा, वित्त निदेशक अजय कुमार केसरी, मनोज कुमार केसरी (रूपा गंजी), मदन प्रसाद केसरी, विनोद गुप्ता, मंदीप प्रसाद, उदय कुमार गुप्ता, दीपक तिवारी, सुनील कुमार अग्रवाल, रविंद्र केसरी, मनोज केसरी (पेंट), अशोक कुमार केसरी, रितेश कुमार केसरी, अरुण कुमार, ध्रुव केसरी, मनोज केसरी (पोस्ट ऑफिस), मुजीबुद्दीन खान, राकेश कुमार केसरी, दीपक केसरी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- 10 दिन पहले दफन हुआ था युवक, पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस ने खुदवाई कब्र, निकाला शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >