गढ़वा में वोट को लेकर युवाओं में जोश: SIR अभियान में 10,408 नए आवेदन, एक दिन में 718 युवाओं ने भरा Form-6

गढ़वा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 10,408 युवाओं ने फॉर्म-6 जमा किए। 15 सितंबर तक नाम जुड़वाने का मौका है। जानें पूरी जानकारी यहाँ।

गढ़वा. वोट की ताकत को लेकर गढ़वा के युवाओं में जागरूकता बढ़ रही है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नये मतदाता बनने के लिए युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. जिले की गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीटों से अब तक 10,408 फॉर्म-6 प्राप्त हो चुके हैं.

इनमें 6 सितंबर को ही 718 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया. बड़ी संख्या में युवाओं के आवेदन करने से संकेत मिल रहा है कि पहली बार वोट देने की उम्र तक पहुंचे युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं.

गढ़वा से 5,488 और भवनाथपुर से 4,920 आवेदन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से अब तक 5,488 फॉर्म-6 जमा हुए हैं. वहीं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 4,920 लोगों ने आवेदन किया है. 6 सितंबर को भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों से लगभग बराबर आवेदन मिले. गढ़वा से 363 और भवनाथपुर से 355 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 जमा किया.

15 सितंबर तक आवेदन का मौका

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गयी है. ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गयी है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वे निर्धारित समय तक आवेदन कर सकते हैं.

प्राप्त दावों और आपत्तियों का निष्पादन 14 अक्तूबर तक किया जायेगा. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर को प्रकाशित की जायेगी.

ये भी पढ़ें: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले भानु प्रताप शाही, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

नाम जुड़ना लोकतंत्र में पहली दस्तक

मतदाता सूची में नाम जुड़ना केवल सरकारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज होना नहीं है. 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी की पहली सीढ़ी है. गढ़वा में जिस तेजी से फॉर्म-6 जमा हो रहे हैं, उससे साफ है कि युवा अपने मताधिकार को लेकर पहले की तुलना में अधिक जागरूक होकर आगे आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: क्या भवनाथपुर में बदलेगा सियासी समीकरण? JLKM के संपर्क में अनंत प्रताप देव के पूर्व करीबी दीपक प्रताप देव

आंकड़ों में स्थिति

10,408 — अब तक मिले फॉर्म-6

718 — 6 सितंबर को मिले आवेदन

5,488 — गढ़वा विधानसभा से आवेदन

4,920 — भवनाथपुर विधानसभा से आवेदन

15 सितंबर — दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि

19 अक्तूबर — अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >