गढ़वा: विशुनपुरा में बेखौफ चोर, ज्वेलरी दुकान से डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी

Garhwa News: गढ़वा से चोरी का मामला सामने आया है. विशुनपुरा के अपर बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स से चोरों ने जेवरात और नकदी चोरी कर ली. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विशुनपुरा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अपर बाजार स्थित ‘मनोकामना ज्वेलर्स’ में शुक्रवार की रात चोरों ने छत का करकट उखाड़कर करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली. बीते तीन महीनों के भीतर क्षेत्र में चोरी की यह तीसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है. 

छत तोड़कर दुकान में घुसे चोर 

मिली जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी व्यवसायी अजीत कुमार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद कर घर गए थे. शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए  दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर का ताला टूटा हुआ था. चोरों ने दुकान की छत पर लगे करकट को कबाड़ दिया था और उसी रास्ते अंदर प्रवेश किया था. व्यवसायी के मुताबिक, चोरों ने तिजोरी और काउंटर को खंगाला और वहां रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. 

व्यवसायियों में आक्रोश, उठ रहे हैं सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं से व्यापारियों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और सक्रियता केवल कागजों तक सीमित है. इतनी बड़ी वारदातों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है, जो विशुनपुरा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. दुकान मालिक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है. जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. 

बीते महीनों में तीसरी वारदात

विशुनपुरा में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे एक के बाद एक बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. 

24 दिसंबर: -अपर बाजार स्थित शुभलक्ष्मी वस्त्रालय (रामहरख प्रसाद गुप्ता) से करीब 40 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी. चोर सीसीटीवी का हार्डडिस्क भी ले गए थे.

एक महीने बाद:- लालचौक इलाके में व्यवसायी अमित कुमार की बाइक से 5 लाख रुपये के जेवरात की लूट हुई थी.

ताजा मामला:- अब मनोकामना ज्वेलर्स में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >