गढ़वावासियों ने नम आंखों से दी ददई दुबे को विदाई

गढ़वा वासियों ने शनिवार को नम आंखों से दिवंगत पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को विदाई दी.

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा वासियों ने शनिवार को नम आंखों से दिवंगत पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को विदाई दी.माहौल गमगीन था. सबके के चेहरे पर उदासी और दुख का भाव साफ़ तौर पर झलक रहा था. जिस ददई दुबे की आवाज कभी गूंजती थी. गढ़वा का रंका मोड़ जो उनके द्वारा किये गये कई आंदोलन का गवाह रहा, वहां लोग जुटे थे, पर वह शख्स जो जनता के सवालों को लेकर ,जनता के खिलाफ हुए अन्याय के खिलाफ प्रखर और मुखर हों कर सवाल उठा रहा था, वह शख्स आज चिर निद्रा में थे. लोग उनकी अंतिम दर्शन के लिए खड़े थे. खराब मौसम के बाद भी अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए लोग जमे थे. जब तक सूर्य चांद रहेगा, ददई बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे से माहौल गुंजायमान था. मालूम हो कि पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड के चोका गांव के रहने वाले थे, उनका पार्थिव शव शनिवार को रांची से मेदिनीनगर होते हुए गढ़वा पहुंचा. गढ़वा के रंका मोड पर विभिन्न संगठन एवं राजनीतिक दलों ,सामाजिक संगठनों व आम जनों ने उनके शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही लोग रंका मोड़ पर जुटने लगे थे. हजारों की संख्या में लोग घंटों स्थानीय रंका मोड पर उनका दर्शन पाने के लिए इंतजार करते रहे, जैसे ही उनका शव 11:30 बजे रंका मोड़ पहुंचा. लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी लोग उनका अंतिम दर्शन करना चाहते थे.ददई दुबे की राजनीतिक जीवन की कमाई और पूंजी आज दोनों गढ़वा में उन अंतिम दर्शन के लिए जमा सड़कों पर भीड़ से हीं दिख रही थी जनता उनके दर्शन के लिए सड़कों के किनारे खड़ी थी. हालांकि निर्धारित समय से विलंब से उनकी यह अंतिम यात्रा गढ़वा पहुंची, लेकिन फिर लोग इंतजार में रहे. यह सम्मान एक ऐसे नेता का था ,जो जनता के हक की लड़ाई में कभी भी राजनीतिक लाभ या ���ुकसान कों नहीं देखा. हमेशा उसूल और सिद्धांत के साथ खड़े रहे और बेबाक तरीके से बात रखने की अपनी पहचान जीवन पर्यंत कायम रखा.

जो शामिल रहे

पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, गिरिनाथ सिंह, केएन त्रिपाठी,पूर्व सांसद घूरन राम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत तिवारी,अलख निरंजन चौबे, सुरेंद्र तिवारी, उदय नारायण तिवारी, जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी जिला सचिव ओम प्रकाश चौबे,भाजपा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ,इंटक नेता आलोक त्रिपाठी , भाजपा नेता अरविंद तूफानी, अलखनाथ पांडेय रितेश चौबे सहित सैकड़ो लोग उनके शव पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >