मतदाता सूची पुनरीक्षण में गढ़वा राज्य में 12वें स्थान पर, 11,842 लोगों ने नाम जोड़ने को दिया आवेदन

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में गढ़वा जिले ने 12वां स्थान हासिल किया है. अब तक 11,842 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिए हैं. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

गढ़वाः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गढ़वा पूरे राज्य में 12वें स्थान पर है. 8 सितंबर तक जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 11,842 आवेदन प्राप्त हुए हैं. राज्य के 24 जिलों में अब तक कुल 3,91,374 आवेदन आए हैं. राज्यभर में प्राप्त कुल आवेदनों में गढ़वा की हिस्सेदारी करीब 3.02 प्रतिशत है.

अंतिम चरण में भी लगातार आ रहे आवेदन

अभियान के अंतिम चरण में भी गढ़वा में आवेदन आने की रफ्तार बनी हुई है. अकेले 8 सितंबर को जिले में 711 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 326 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 385 आवेदन आए. अब तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 6,186 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 5,656 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें- विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके वालों लगाया दहेज हत्या का आरोप

देवघर से महज 83 आवेदन पीछे गढ़वा

राज्य के अन्य जिलों से तुलना करें तो गढ़वा और देवघर के बीच आवेदनों की संख्या में बहुत कम अंतर है. देवघर में 11,925 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि गढ़वा में 11,842 आवेदन आए हैं. दोनों जिलों के बीच महज 83 आवेदनों का अंतर है. सरायकेला-खरसावां में 12,750 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं पलामू में 34,388 आवेदन आए हैं, जो गढ़वा से करीब तीन गुना हैं. पलामू के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं.

15 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां

मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है. इसके बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटारा 14 अक्तूबर तक किया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर को प्रकाशित होगी.

ये भी पढ़ें- गढ़वा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 15-16 सितंबर को लगेगा भर्ती कैंप

एक नजर में

  • राज्य में कुल आवेदन: 3,91,374
  • गढ़वा में कुल आवेदन: 11,842
  • राज्य में गढ़वा का स्थान: 12वां
  • 8 सितंबर को प्राप्त आवेदन: 711
  • गढ़वा विधानसभा: 6,186
  • भवनाथपुर विधानसभा: 5,656
  • दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथि: 15 सितंबर
  • अंतिम मतदाता सूची: 19 अक्तूबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >