गढ़वा में दो और पलामू में तीन जर्जर सड़कों का होगा कायाकल्प, सांसद वीडी राम की अनुशंसा पर विभाग की मुहर

सांसद वीडी राम की पहल पर गढ़वा और पलामू की पांच जर्जर सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी। जल्द शुरू होगा काम, स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।

गढ़वा : गढ़वा जिले सहित पूरे पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. सांसद विष्णु दयाल राम की विशेष अनुशंसा पर पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार ने क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों के निर्माण की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं. इनमें गढ़वा जिले की दो बेहद महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं, जिनकी बदहाली से स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे.

सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्री राम ने पत्रांक 380/DLI, दिनांक 24 मार्च 2026 के माध्यम से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को पत्र लिखकर इन सड़कों के निर्माण की पुरजोर अनुशंसा की थी. इस पहल का असर अब धरातल पर दिखने लगा है. बहुत जल्द विभाग के अभियंताओं की एक टीम संबंधित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने गढ़वा और पलामू पहुंचेगी, जिसके तुरंत बाद निर्माण कार्य की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

गढ़वा की इन प्रमुख सड़कों को मिली मंजूरी

गढ़वा जिले में आवागमन को सुगम बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने के लिए दो बड़ी सड़कों का चयन किया गया है.परों से पाट फकीराडीह सड़क:- परों से शुरू होकर कुरून, तिहारो, हरता और चपलसी होते हुए पाट फकीराडीह तक जाने वाली लगभग 24 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का पूरी तरह से पुनर्निर्माण किया जाएगा.

पनघटवा से धुरकी सड़क:- पनघटवा–टाटीदीरी–मार्च होते हुए धुरकी तक जाने वाली लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे धुरकी और आसपास के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी.

गढ़वा के साथ-साथ पलामू जिले की भी तीन सड़कों को इस योजना में शामिल किया गया है. इसमें एनएच-139 (पुराना एनएच-98) हरिहरगंज दुबटिया मोड़ से वाया पीपरा होते हुए पीडब्ल्यूडी रोड, हुसैनाबाद तक लगभग 22 किलोमीटर सड़क, चेचरिया से जमडीहा, करकट्टा होते हुए बसरिया वाया जोगा तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क और जपला-छतरपुर से मझौली, पीपरा बाजार, वाया सरहू, झगराखांड, हसनपुर से मधुबाना तक लगभग 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण शामिल है.सांसद विष्णु दयाल राम की इस विकासपरक पहल से गढ़वा और पलामू के ग्रामीण इलाकों में बेहतर संपर्क व्यवस्था (कनेक्टिविटी) बहाल होगी, जिससे स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >