गढ़वा में 80वें स्वतंत्रता दिवस डीसी ने पर फहराया तिरंगा, लिया गढ़वा को 'आकांक्षी जिला' से 'मॉडल जिला' बनाने का संकल्प

गढ़वा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने तिरंगा फहराया और जिले की विकास उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी।

प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट गढ़वा: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले का मुख्य समारोह गोविंद हाई स्कूल के मैदान में हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. इस मौके पर उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली.समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, उप विकास आयुक्त प्रेम लता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी मयंक भूषण, सिविल सर्जन डॉ. जान एफ केनेडी, डीपीएम (स्वास्थ्य) गौरव कुमार सहित जिले के वरीय प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे.

अमर शहीदों और भगवान बिरसा मुंडा को नमन

संबोधन की शुरुआत करते हुए उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा और शहीद नीलांबर-पीतांबर की पावन धरा से समस्त गढ़वावासियों को जोहार कहा. उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान तक गढ़वा की मिट्टी के सपूतों ने देश की आजादी और अधिकारों की रक्षा के लिए अप्रतिम योगदान दिया है.

आकांक्षी से मॉडल जिला बनने की ओर अग्रसर

उपायुक्त ने जिले की चौतरफा विकास यात्रा का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सरकार गढ़वा को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में एक मॉडल जिले के रूप में विकसित कर रही है.

महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा

'झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना' के तहत जिले की 2,22,765 पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे प्रदान की जा रही है. सर्वजन पेंशन योजना से 95,600 लाभुक आच्छादित हैं. विगत एक वर्ष में 6,800 नए लाभुकों को जोड़ा गया है. वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, आदिम जनजाति व गंभीर बीमारी से पीड़ित कुल 2.11 लाख लाभुकों को ₹1,000 प्रति माह पेंशन मिल रही है.

ये भी पढ़ें: पलामू की गरीबी को हमने करीब से देखा है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता: राधाकृष्ण किशोर

सड़क एवं पुल निर्माण

NHAI और पथ निर्माण विभाग द्वारा गढ़वा अंतर्गत 4-लेन सड़क निर्माण पूर्ण कर लिया गया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹133.26 करोड़ की लागत से 39.76 किमी लंबी 2 सड़कें पूरी की जा चुकी हैं. इसके अलावा ₹338.28 करोड़ की लागत से 100 किमी की 05 अन्य योजनाओं पर कार्य जारी है. : ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 95 योजनाओं के जरिए 276 किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है.

सिंचाई व जल संरक्षण

ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल द्वारा बड़गड़ के उगरा गांव में कनहर नदी पर ₹9.97 करोड़ की लागत से निर्मित पुल अब झारखंड और छत्तीसगढ़ को सीधा जोड़ रहा है. सोन-कनहर पाइपलाइन प्रोजेक्ट: जिले की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिए सोन व कनहर नदी से पानी लिफ्ट कर 16 प्रखंडों की 22 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा दी जा रही है, जिससे मार्ग के 366 जल स्रोत भी भरे जा रहे हैं. तटबंध व मध्यम सिंचाई:कांडी प्रखंड के मोखापी से सुंडीपुर के पास उत्तरी कोयल नदी के कटाव से बचाव हेतु ₹9.76 करोड़ से तटबंध का निर्माण हो रहा है. वहीं बड़गड़ की पुरानपानी व गढ़वा की बलहा मध्यम सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार ₹76 लाख की लागत से पूरा कर लिया गया है.

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं

अत्याधुनिक अस्पताल निर्माण: सदर अस्पताल परिसर में ₹24.87 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल तथा ₹23.75 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनकर तैयार है. ब्लॉक हेल्थ यूनिट: जिले के सभी 18 प्रखंडों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है. आदिम जनजाति (PVTG) बहुल क्षेत्रों में 28 चिकित्सीय टीमें नियमित सेवाएं दे रही हैं.

शिक्षा व कल्याणकारी योजनाएं

स्मार्ट क्लास व वोकेशनल ट्रेनिंग: जिले के 336 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन हो रहा है और व्यावसायिक शिक्षा के लिए 108 प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं. छात्रवृत्ति व साइकिल वितरण: वर्ष 2026-27 में SC, ST व OBC के 16,300 छात्र-छात्राओं के खाते में PFMS के जरिए ₹30.07 करोड़ की छात्रवृत्ति भेजी गई है. साथ ही 3,100 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई है. ये भी पढ़ें: JPSC Scam: "सवाल उठाने पर खियांग्ते ने पद से हटवाने की दी थी धमकी " - जेपीएससी विवाद पर बोलीं पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा

सर्वांगीण विकास के लिए उपायुक्त ने मांगे 03 संकल्

गढ़वा को 'आकांक्षी जिला' से 'मॉडल जिला' बनाने के संकल्प को दोहराते हुए DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिलेवासियों से 3 महत्वपूर्ण संकल्प लेने की अपील की: शिक्षित गढ़वा, विकसित गढ़वा: सभी नागरिक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें और लड़का-लड़की की पढ़ाई में कोई भेदभाव न करें. नशा और अपराध मुक्त गढ़वा: स्वयं नशा व अपराध से दूर रहें और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें. ग्रीन गढ़वा, क्लीन गढ़वा: पर्यावरण की रक्षा और जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे.अंत में उपायुक्त ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने और सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिले के अधिकारियों, पुलिस बल, अभियंताओं और कर्मचारियों के निष्ठापूर्वक योगदान की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >