गढ़वा जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, 350 खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

गढ़वा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ. 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया, चयनित खिलाड़ी धनबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे.

गढ़वा: झारखंड एथलेटिक्स संघ के निर्देशानुसार, जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन रामा साहू स्टेडियम में हुआ. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 230 बालक और 120 बालिका समेत कुल 350 एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने पांच हजार मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया.

प्रतियोगिता में कई स्पर्धाएं आयोजित

प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 21 एवं 22 सितंबर को धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. अंडर-14 ट्रायथलन में बालक वर्ग से गौरव कुमार, विवेक कुमार ठाकुर और सचिन कुमार कुशवाहा तथा बालिका वर्ग से सिद्धि रानी, पल्लवी तिवारी और सुरभि कुमारी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया. अंडर-16 बालक वर्ग में 600 मीटर में प्रिंस कुमार ठाकुर, 60 मीटर में आयुष कुमार, गोला फेंक में सिद्धार्थ कुमार, भाला फेंक में मयंक कुमार रवि और लंबी और ऊंची कूद में रुद्र प्रताप खाखा प्रथम रहे.

बालिका वर्ग में इन लोगों ने मारी बाजी

बालिका वर्ग में 600 मीटर में सोनी कुमारी, 60 मीटर में निर्मला कुमारी, गोला फेंक में गार्गी कुमारी, लंबी कूद में रेखा विश्वकर्मा, ऊंची कूद में अंजलि कुमारी और भाला फेंक में रिया कुमारी ने बाजी मारी. अंडर-18 बालिका वर्ग में संध्या कुजूर, वर्षा कुमारी, अंशु कुमारी, दीपा कुमारी, नेहा कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में सूरज कुमार, विशाल कुमार पाल, ऋतिक कुमार दीक्षित और मनीष कुमार अपने-अपने स्पर्धाओं में विजेता रहे. अंडर-20 में ऋषभ कुमार सिंह, अभिषेक कुमार पाल, प्रदीप कुमार तुरीय, दीपांजलि कुमारी गुप्ता, मंजीता कुमारी और सीमा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया.

संघ पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

आयोजन को सफल बनाने में संघ के संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजयकांत कौशलेश तिवारी, प्रदीप सिंह, किशोर कुणाल, समशाद अहमद, लक्ष्मण राम, रौशन दीप टोप्पो, अभय सिंह, सुनील कुमार, अभिषेक कुमार, रमाशंकर सिंह, अतुल भारद्वाज, विकास कुमार, राजन कुमार, मो इम्तियाज समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा. संघ पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में डोर स्टेप डिलीवरी के दौरान हुए 18 वर्षीय मजदूर की मौत के मामले ने पकड़ा तूल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >