गढ़वा डीसी का हंटर! रंका के BPO हासिम अंसारी बर्खास्त, ‘दीदी बाड़ी’ योजना में करोड़ों रुपये का बंदरबांट

Garhwa DC Action: गढ़वा के रंका प्रखंड में मनरेगा की ‘दीदी बाड़ी’ योजना में भारी वित्तीय अनियमितता के आरोप में बीपीओ हासिम अंसारी को बर्खास्त कर दिया गया है. उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की जांच में पोर्टल हेरफेर और 3 साल की राशि 1 साल में निकालने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पढ़ें, कैसे रंका बीडीओ को भी मिली चेतावनी और क्या है पूरा मामला?

Garhwa DC Action, गढ़वा (अविनाश की रिपोर्ट): मनरेगा की ‘दीदी बाड़ी’ योजना में फर्जी डिमांड लगाकर, सरकारी राशि के दुरुपयोग के मामले में गढ़वा जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने रंका प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO), हासिम अंसारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. उपायुक्त के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय जांच टीम की रिपोर्ट में रंका प्रखंड के भीतर कई गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और पोर्टल से छेड़छाड़ के प्रमाण मिले हैं.

3 साल का फंड 1 साल में चट, एमआईएस पोर्टल में भी हेरफेर


जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि ‘दीदी बाड़ी’ योजना जो सामान्यतः तीन वर्षों के लिए स्वीकृत होती है, उसकी लगभग पूरी राशि महज एक वर्ष के भीतर ही निकाल ली गई. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि, बीपीओ स्तर से मनरेगा के एमआईएस पोर्टल (MIS Portal) में दर्ज योजनाओं के स्वरूप में मनमाना बदलाव किया गया. कई पुरानी योजनाओं को जानबूझकर ‘ऑनगोइंग’ (Ongoing) दिखाया गया, जो गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है.

Also Read: रांची में मौत की ‘झपकी’! दूध टैंकर और हाइवा में भीषण भिड़ंत, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर, घंटों बाद निकला शव

बीडीओ को चेतावनी और भ्रष्टाचार पर ‘स्ट्राइक’

उपायुक्त द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण में हासिम अंसारी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया. इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर रंका के बीडीओ (BDO) को भी कड़ी चेतावनी देते हुए, कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास योजनाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति जारी रहेगी.

Also Read: देवघर में डिजिटल जनगणना की तैयारी, डीसी ने दिया ‘सटीक आंकड़ों’ का मंत्र, एंड्रॉयड फोन से होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >