बारिश के बाद नाली सफाई अभियान शुरू

बारिश के बाद नाली सफाई अभियान शुरू

प्रतिनिधि गढ़वा शहर में शुक्रवार को हुई तेज आंधी और बारिश के बाद शहर की स्थिति खराब हो गयी थी. इस पर प्रभात खबर ने शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित की गयी जिसका शीर्षक बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, जलमग्न हुईं सड़कें था. खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी और कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में नाली सफाई अभियान शुरू किया गया. लगातार बारिश के कारण नालियां पूरी तरह जाम हो गयी थीं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा था. समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ने खुद अपनी दुकान के सामने बने नाली के स्लैब को तोड़वाकर अभियान की शुरुआत की. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार का अवरोध स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह उनका अपना प्रतिष्ठान ही क्यों न हो. इसके बाद नगर परिषद की टीम ने अग्रवाल मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में युद्धस्तर पर नाली सफाई का काम शुरू किया. इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जब तक लोग स्वयं उदाहरण प्रस्तुत नहीं करेंगे, तब तक शहर को स्वच्छ और सुंदर नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण और जाम नालियां बीमारियों और महामारी को बढ़ावा देती हैं. नगर परिषद अध्यक्ष ने शहरवासियों से अपील की कि वे नालियों में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक न डालें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >