गढ़वा में बवाल: मुआवजे पर भिड़ी भीड़ और पुलिस, लाठीचार्ज और 10 राउंड हवाई फायरिंग

Garhwa Crime News: गढ़वा में जबरदस्त तनाव है. ट्रैक्टर हादसे में दो युवकों की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर उग्र हुए ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी झड़प हो गई. पुलिस पर पथराव के जवाब में 10 राउंड हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज करना पड़ा. महुलिया गांव अब पुलिस छावनी में तब्दील है और कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. देखिए घटनास्थल से यह ग्राउंड रिपोर्ट.

Garhwa Crime News, गढ़वा (अविनाश की रिपोर्ट): गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के महुलिया मोड़ पर गुरुवार को मुआवजे की मांग को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन हिंसक संघर्ष में बदल गया. बुधवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई थी. गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचे, ग्रामीण भड़क गए और गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शवों के साथ सड़क पर बैठ गए और प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग करने लगे.

पत्थरबाजी के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन

पुलिस ने शुरुआत में प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जाम लगभग हटने ही वाला था, लेकिन तभी कुछ उपद्रवियों के उकसाने पर भीड़ बेकाबू हो गई. देखते ही देखते पुलिस पर जोरदार पथराव शुरू कर दिया गया, जिसमें कई जवानों को चोटें आईं और पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए. स्थिति हाथ से निकलते देख पुलिस को आत्मरक्षा में लाठीचार्ज करना पड़ा. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने 10 राउंड से अधिक हवाई फायरिंग भी की.

Also Read: JET परीक्षा से पहले कानूनी पेंच: लाइब्रेरी और फिजिकल एजुकेशन शामिल करने की मांग, 18 को अगली सुनवाई

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ महुलिया

पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए, लेकिन इलाके में भारी तनाव व्याप्त है. सुरक्षा के मद्देनजर महुलिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच हिंसा फैलाने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा. वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है. फिलहाल मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है.

Also Read: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >