35 साल बाद फिर साथ दिखे सेल माइंस उच्च विद्यालय के 1990 बैच के सहपाठी, यादें हुईं ताजा

35 साल के लंबे अंतराल के बाद सेल माइंस उच्च विद्यालय के 1990 बैच के छात्र फिर मिले. पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से आयोजित इस मिलन समारोह में यादें ताज़ा हुईं.

भवनाथपुर (गढ़वा): कभी एक ही स्कूल में साथ पढ़ने वाले सेल माइंस उच्च विद्यालय, भवनाथपुर टाउनशिप के 1990 बैच के विद्यार्थी 35 साल बाद फिर एक मंच पर जुटे. पुराने सहपाठियों ने रांची के बुंडू स्थित हैप्पिनेस रिसोर्ट में दो दिवसीय गेट टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया. लंबे अंतराल के बाद एक-दूसरे से मिलते ही सभी भावुक हो गए और स्कूल के दिनों की यादें ताजा हो गई.

एक मंच पर जुटे अलग-अलग शहरों में रहने वाले सहपाठी

मिलन समारोह में बोकारो, भवनाथपुर, डाल्टेनगंज, लखनऊ, धनबाद, बलिया, राउरकेला सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत पुराने सहपाठी शामिल हुए. वर्षों बाद आमने-सामने मिलते ही सभी के चेहरे पर खुशी नजर आई. सहपाठियों ने स्कूल के दिनों की शरारतों, शिक्षकों की डांट और खेल के मैदान से जुड़े किस्से साझा किए. पुरानी यादों को याद करते हुए सभी खूब हंसे और एक-दूसरे के साथ समय बिताया.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

सेल माइंस उच्च विद्यालय के 1990 बैच के विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

ये भी पढ़ें- भवनाथपुर में 41 साल से यात्री ट्रेन का इंतजार, घोषणा और सर्वे के बाद भी नहीं बदली तस्वीर

प्राकृतिक स्थलों का भी उठाया आनंद

दो दिवसीय आयोजन के दौरान सहपाठियों ने रांची और आसपास के विभिन्न प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी किया. सभी ने दशम फॉल, देवड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, बुंडू, हुंडरू फॉल और जोन्हा फॉल का आनंद लिया. इस दौरान सहपाठियों ने प्राकृतिक नजारों के बीच पुरानी यादों को साझा करते हुए साथ में समय बिताया.

पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करना था उद्देश्य

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मिलन समारोह का उद्देश्य 35 वर्षों के बाद पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करना और भविष्य में भी एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहना है. इस अवसर पर सभी सहपाठियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और समाज के लिए अपनी ओर से योगदान देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने भविष्य में फिर से मिलने का वादा किया. इसके बाद सामूहिक भोज के साथ दो दिवसीय मिलन समारोह का समापन हुआ. कार्यक्रम में पाण्डेय आलोक कुमार शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र उपाध्याय, शैलेश तिवारी, दिनेश तिवारी, आशीष पाठक सहित अन्य सहपाठी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >