गढ़वा में सड़क हादसा: ट्रैक्टर के हल से टकराकर लूना सवार व्यवसायी की मौत

गढ़वा के रंका में ट्रैक्टर के हल से टकराने के कारण लूना सवार व्यवसायी रामजी सोनी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

रंका (गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के बांदु गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में लूना सवार अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बांदु बाजार निवासी रामजी सोनी (50 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामजी सोनी अपनी लूना से घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर, जिसमें हल लगा हुआ था और वह ट्रैक्टर के दोनों तरफ बाहर निकला हुआ था, ने उन्हें चपेट में ले लिया. साइड लेने के क्रम में ट्रैक्टर में लगे हल से लूना में जोरदार टक्कर लग गयी. टक्कर इतनी भयानक थी कि रामजी सोनी की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sweta Vaidya

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >