गढ़वा बंद को लेकर JMM-BJP आमने-सामने, मनोज ठाकुर बोले- जनजीवन रहा पूरी तरह सामान्य

झामुमो नेता मनोज ठाकुर ने भाजपा द्वारा आहूत गढ़वा बंद को फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान जनजीवन सामान्य रहा और भाजपा की राजनीति विफल रही।

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य मनोज ठाकुर ने भाजपा द्वारा आहूत गढ़वा बंद को पूरी तरह फ्लॉप बताया है. उन्होंने कहा कि बंद के दौरान गढ़वा में जनजीवन सामान्य रहा. बाजार और दुकानें रोज की तरह खुली रहीं तथा वाहनों का परिचालन भी सामान्य रूप से जारी रहा. उन्होंने दावा किया कि बंद के समर्थन में भाजपा के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता भी कहीं बंद कराते नजर नहीं आये.

मनोज ठाकुर ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त को रांची में हुए छात्र आंदोलन में भाजपा ने बिहार, बंगाल और छत्तीसगढ़ से कार्यकर्ताओं को बुलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक हस्तक्षेप कर आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश की.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों की जायज मांगों को स्वीकार करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है. भाजपा के विरोध को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से जुड़े राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया.

मनोज ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है. युवा झारखंड का भविष्य हैं और उनकी आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों को भटकाने और राज्य का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया.

उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा से सवाल किया कि उस समय छात्रों के समर्थन में पार्टी ने आंदोलन या बंद का आयोजन क्यों नहीं किया. उन्होंने कहा कि भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >