गढ़वा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का शत-प्रतिशत भुगतान, 1.45 लाख से अधिक लाभुकों को जून तक मिली राशि फोटो:डीसी गढ़वा: जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून 2026 तक सभी पंजीकृत लाभुकों को सफलतापूर्वक पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है. प्रशासन की ओर से पारदर्शी और सुचारू कार्यप्रणाली के जरिए जिले में 100 प्रतिशत भुगतान का लक्ष्य हासिल किया गया है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार, जिले में कुल 1,45,211 लाभुक विभिन्न राज्य संचालित पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं. इन सभी 1,45,211 लाभुकों के बैंक खातों में जून 2026 तक की पेंशन राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई है. आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक लाभुक मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत हैं, जिसमें 1,15,485 वृद्धजनों को पेंशन का लाभ प्रदान किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत 12,488 महिलाओं, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 8,556 दिव्यांगजनों, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 8,382 लाभुकों तथा मुख्यमंत्री राज्य एड्स पीड़ित व्यक्तियों के लिए सहायता पेंशन योजना के अंतर्गत 300 लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन राशि उपलब्ध कराई गई है. जिला प्रशासन ने कहा है कि यह योजनाएं समाज के वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और आदिम जनजाति समुदाय को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी पात्र लाभुकों को समयबद्ध और निर्बाध पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे.
गढ़वा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का शत-प्रतिशत भुगतान, 1.45 लाख से अधिक लाभुकों को जून तक मिली राशि
गढ़वा जिले में 1.45 लाख से अधिक लाभुकों को जून तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जानें पूरी जानकारी यहाँ।

गढ़वा : उपायुक्त | Prabhat Khabar Network