रमकंडा में गणेश चतुर्दशी पर भक्ति जागरण का आयोजन, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

रमकंडा के महुआधाम में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्टार स्टूडेंट्स ग्रुप ने भक्ति जागरण का आयोजन किया. कलाकारों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु झूम उठे. मौके पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई.

रमकंडा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महुआधाम में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर स्टार स्टूडेंट्स ग्रुप की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कलाकार कौशल मधुर, पूजा कैमुरी और टीम ने भक्ति गीतों व नृत्य की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया.

भक्ति जागरण में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये.

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

मौके पर रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >