धुरकी. पुलिस ने थाना क्षेत्र से गुम हुए चार मोबाइल को बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा. जिन धारकों को मोबाइल सौंपा गया उनमें कृपानाथ गुप्ता, प्रसाद गुप्ता, कमरुद्दीन अंसारी, नितेश कुमार सिंह शामिल हैं. थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि अब तक थाना क्षेत्र से गुम हुए एक दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद कर उन्हें उसके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया है. मोबाइल पाकर धारकों ने थाना प्रभारी के प्रति आभार प्रकट किया है.
गुम हुए चार मोबाइल को बरामद कर धारकों को सौंपा
गुम हुए चार मोबाइल को बरामद कर धारकों को सौंपा
