रमना,गढ़वा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बीडीओ विकास पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड के सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय का निर्धारण किया गया.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:15 बजे, थाना परिसर रमना में 8:45 बजे, बीआरसी कार्यालय में 9 बजे, मध्य विद्यालय सिलीदाग-1 में 9:20 बजे, बालिका उच्च विद्यालय रमना में 9:30 बजे, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय रमना में 9:50 बजे, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमना में 10 बजे, वन परिसर रमना में 10:20 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10:30 बजे, भारतीय स्टेट बैंक रमना में 10:40 बजे और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक रमना में 10:50 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा.
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
