बाइक व साइकिल की टक्कर में पांच घायल

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र छोटेलाल सिंह एवं रामदेव पाल का पुत्र सुदेश्वर पाल मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल हो गये.

गढ़वा. भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र छोटेलाल सिंह एवं रामदेव पाल का पुत्र सुदेश्वर पाल मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल हो गये. इसमें छोटेलाल सिंह को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि छोटेलाल सिंह तथा सुदेश्वर पाल एक ही साइकिल पर सवार होकर भवनाथपुर शादी समारोह में जा रहे थे. इसी दौरान भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया. इसके बाद दोनों घायलों को भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए छोटेलाल सिंह को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया गया कि इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए हैं. सभी का इलाज भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >