गढ़वा: कचरे की आग ने मचाई तबाही, जलकर राख हुआ ग्रामीण का आशियाना

Garhwa News: कांडी थाना क्षेत्र में कचरा जलाने के दौरान लगी आग ने विकराल रूप लेकर एक घर को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को बिना देर किए मुआवजा देने की मांग की है जिससे कि वे दोबारा अपना जीवन पटरी पर ला पाएं.

कांडी से उपेंद्र नारायण द्विवेदी की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी पंचायत में आग लगने की घटना सामने आई है. शुक्रवार की दोपहर एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. कचरा जलाने के लिए लगाई गई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के घर को अपनी चपेट में ले लिया. 

क्या है मामला?

ग्रामीण राजेश कुमार दुबे के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत बलियारी निवासी गुलाबचंद साहू अपने घर के पास जमा कचरे में आग लगाकर उसे साफ कर रहे थे. गर्मी और तेज हवा के कारण आग की लपटें अनियंत्रित हो गई और पास ही स्थित उनके भाई मोती साहू के घर तक पहुंच गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया. 

ग्रामीणों की वजह से टली अनहोनी 

आग की लपटें और धुआं देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने जल्दी से मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगर ग्रामीण समय पर सक्रिय नहीं होते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. 

लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान

इस अगलगी में पीड़ित मोती साहू का सब कुछ जलकर खाक हो गया है. पीड़ित परिवार ने रुआंसे गले से बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और नकदी समेत तमाम जरूरी सामान जल गए हैं. परिवार के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अचानक हुई इस त्रासदी के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर है.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >