खरौंधी हाई स्कूल के दसवीं के छात्रों को दी गयी विदाई

खरौंधी हाई स्कूल के दसवीं के छात्रों को दी गयी विदाई

खरौंधी. खरौंधी हाई स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र–छात्राओं के लिए गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में भोजन की विशेष व्यवस्था की थी. वहीं छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की यादों को साझा किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पाठक ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष मेहनत से पढ़ाई की है. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बोर्ड परीक्षा में छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाये रखने की सीख दी. इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है. इस मौके पर प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पाठक, उमेश बैठा, सुदामा कुमार, हीरालाल चंद्रवंशी, चंद्रदेव प्रजापति आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >