कांडी में शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा

कांडी में शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा

कांडी: प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. सभी केंद्रों पर प्रशासन की सतर्कता एवं कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा ली गयी. राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में मैट्रिक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 694 में 693 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. वहीं द्वितीय पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा में 288 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. इसी प्रकार सोनभद्र इंटर महाविद्यालय, कांडी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 529 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा में 222 विद्यार्थियों ने कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा दी. लमारी कला परीक्षा केंद्र पर सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 176 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >