गढ़वा. बी-मोड़ रेहला ग्रिड के स्विच यार्ड में मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को सुबह आठ बजे से 11 बजे तक 33 केवी फरठीया फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान फरठीया, कुंडी, डंडा एवं तिलदाग पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लेने की अपील की है. विभाग की ओर से बताया गया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने व तकनीकी सुधार के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है. निर्धारित समय तक कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जायेगी. इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.
मेंटेनेंस को लेकर आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
मेंटेनेंस को लेकर आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
