भंडरिया. भंडरिया फीडर लाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विद्युत शक्ति उपकेंद्र भंडरिया व विद्युत शक्ति उपकेंद्र शालो से जुड़े क्षेत्रों में सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने बताया कि फीडर लाइन के रखरखाव और मरम्मत के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य निपटा लें और इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है.
भंडरिया व सालो में आज सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
भंडरिया व सालो में आज सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
