विजय सिंह की रिपोर्ट
भवनाथपुर (गढ़वा): प्रखंड अंजुमन कमेटी के चुनाव को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता उल्फत अंसारी ने की. बैठक में चुनाव की नियमावली, मतदान प्रक्रिया और चुनाव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. सर्वसम्मति से असमुद्दीन अंसारी और अलियास अंसारी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया.
14 सितंबर को होगा मतदान
बैठक में निर्णय लिया गया कि भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदर और सेक्रेटरी पद के लिए 14 सितंबर को चुनाव कराया जायेगा. मतदान दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक होगा. इसी दिन शाम 3.30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- पेनाल्टी शूटआउट में बैरिया ने चुटिया को हराया, फुटबॉल टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा
प्रत्येक ग्राम कमेटी से तीन मतदाता
चुनाव में प्रत्येक ग्राम कमेटी के सदर, सेक्रेटरी और खजांची को मतदाता बनाया गया है. इस तरह प्रत्येक ग्राम कमेटी से तीन प्रतिनिधि मतदान करेंगे. बैठक में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया.
बैठक में अरसली सदर सफिक अंसारी, एमडी ओस्ताज रजा, अजीमुद्दीन अंसारी, चौरासी सदर जाहिर अंसारी, बघमनवा सदर रेयाज अंसारी, अब्दुल अंसारी मकरी, मुजीबुन रहमान चपरी सदर, सरफुद्दीन अंसारी कड़िया सदर, फिरोज अंसारी और जसमुद्दीन अंसारी समेत विभिन्न ग्राम कमेटियों के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- 2 लाख रुपए की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सहूलियत
