रमकंडा. बलिगढ़ पंचायत के कुशवार गांव में आदर्श युवा क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया. फाइनल मुकाबले में दुर्जन की टीम ने कुशवार की टीम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.
दुर्जन की टीम ने 3-0 से दर्ज की जीत
मुकाबले में दुर्जन की टीम ने शुरुआत से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. टीम ने तीन गोल दागकर एकतरफा जीत दर्ज की. विजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद और शील्ड तथा उपविजेता टीम को छह हजार रुपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
अतिथियों ने किक मारकर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह, रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव, विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय, मुखिया बिनोद प्रसाद समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर और गेंद को किक मारकर किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया. उनका घोड़ा नाच और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया.
डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा विकसित होता है. मुखिया बिनोद प्रसाद ने बताया कि आदर्श युवा क्लब लगातार 13 वर्षों से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. मौके पर धर्मेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, झबन मांझी समेत बड़ी संख्या में खेलप्रे
