गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, धीरज बने टॉपर

गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, धीरज बने टॉपर

प्रतिनिधि, गढ़वा सीबीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा हो गयी है. गढ़वा के आरके पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों एक बार फिर से सफलता हासिक की है. विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की लगन का परिणाम है. विद्यालय के प्राचार्य संतोष पांडेय ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की नियमितता, अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी धीरज कुमार 96 प्रतिशत, अराध्या कुमारी 94.4, शोभा कुमारी 94.2, शेख तंजील 94, पलक चौबे 94, प्रज्वल कुमार पांडेय 93.4, सौरभ कुमार मेहता 93, कुणाल राज 92, रीतिका कुमारी 92 , आकृत गुप्ता 91, अथर्व धनराज 91, ऋषि गौरव 90, आशीष कुमार तिवारी 90 प्रतिशत व आदर्श तिवारी 90 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >