भवनाथपुर का विकास झामुमो की सरकार बनने पर : पप्पू यादव

भवनाथपुर का विकास झामुमो की सरकार बनने पर : पप्पू यादव

धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा हाई स्कूल के मैदान में बिहार के सांसद पप्पू यादव का जनसभा का आयोजन सोमवार को किया गया. पप्पू यादव ने झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि क्षेत्र का विकास झामुमो की सरकार बनने पर ही होगा. अनंत प्रताप देव रईस परिवार के व्यक्ति हैं उनके परिवार के कई लोग विधायक रह चुके हैं. इनके परिवार में कोई दाग नहीं लगा. अनंत प्रताप देव ने पूर्व विधायक रहते हुए क्षेत्र का विकास किया तथा कभी भी अपने दामन पर दाग नहीं लगने नही दिया. ऐसे ईमानदार प्रत्याशी के लिए जनता को मतदान करना चाहिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री अनंत चुनाव जीतेंगे, तो इस क्षेत्र के विकास की गति और बढ़ेगी. वहीं राज्य में हेमंत की सरकार बनेगी तो गरीब आदिवासी दलित व्यक्तियों का विकास होगा. कार्यक्रम को केपी यादव व ताहिर अंसारी ने भी संबोधित किया तथा श्री अनंत को जिताने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >