गढ़वाः पिंपरी गांव में रविदास परिवार के साथ कथित मारपीट और डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठी है. झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, रविंद्र कुमार रवि और विजय राम ने पुलिस-प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें- करडेग में पोषण माह का शुभारंभ, ‘हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ पर हुई चर्चा
नेताओं ने कहा कि विशुनपुरा थाना कांड संख्या 34/2026 के तहत एससी-एसटी एक्ट में नामजद प्राथमिकी दर्ज है. इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई. जेकेएम नेताओं ने कहा कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो अन्य अंबेडकरवादी संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा.
