धूप से लौटकर फ्रीज का ठंडा पानी पीने से मौत

धूप से लौटकर फ्रीज का ठंडा पानी पीने से मौत

नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित अखौरी तहले गांव में रविवार को स्व श्याम बिहारी साव के 24 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार गुप्ता की लू लगने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने ब्लॉक रोड स्थित फंकी ब्वॉयज क्लेक्शन नामक कपड़े की दुकान से खाना खाने अपने घर गया था. घर पहुंचते ही उसने फ्रीज का ठंडा पानी पीने के बाद चौकी पर लेट गया. इसके कुछ देर बाद युवक को चौकी से नीचे गिरा पाया गया. इसके बाद उसे रेफरल अस्पताल लाया गया. वहां उपस्थित चिकित्सक वीरप्रताप सिंह द्वारा जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया गया. इधर इस संबंध में चिकित्सक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. धूप से जाने के बाद फौरन ठंडा पानी का सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज हो गया, इस कारण डेथ हो गयी. इधर रविवार को देर शाम कोयल नदी के टंकी घाट पर युवक का दाह संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >