दफादार-चौकीदार संघ का समाहरणालय पर धरना

दफादार-चौकीदार संघ का समाहरणालय पर धरना

गढ़वा.

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार संघ गढ़वा ने छह सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को समाहरणालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता गढ़वा जिला अध्यक्ष राजा राम ने की एवं संचालन उपाध्यक्ष आशुतोष पासवान ने किया. धरना के बाद छह सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया.

संघ की विभिन्न मांग : जिन मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया उनमें सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने, एक जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार और दफादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने, सेवा विमुक्त और एवजी चौकीदारों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल अध्यादेश जारी करने या झारखंड ग्राम चौकीदार ( संशोधन) विधेयक -2025 पारित कराने, झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली-2015 में उल्लेखित प्रावधानों के खिलाफ जिले में चौकीदारों के रिक्त पदों पर हुई अवैध नियुक्ति को तत्काल रद्द करने, हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान करने तथा चौकीदारी मैनुअल के अनुसार ही ड्यूटी कराने की मांग शामिल है.

सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः योगदान करायें : मौके पर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान करायें और एक जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार-दफादार-घटवार-दिगवार सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16( 4) की भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी किया जाये अथवा झारखंड ग्राम चौकीदार (संशोधन) विधेयक-2025 पारित किया जाये.

एससी का आरक्षण शून्य : प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गढ़वा जिला में चौकीदारों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति का आरक्षण शून्य कर दिया गया है, जो भारतीय संविधान का उल्लंघन है. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए गढ़वा जिलाध्यक्ष राम राजा राम ने कहा कि गढ़वा जिला में कभी भी समय से वेतन भुगतान नहीं होता है. इसके लिए दोषी पदाधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाये.

प्रदर्शन में शामिल लोग : धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से संतन कुमार पासवान, इंदल राम, पप्पू पासवान, उदय कुमार पासवान, बीरेंद्र तुरी, विनय राम, उदय पासवान, सुरेश पासवान, लक्ष्मण पासवान, संजय पासवान,उमेश भुइंया व कामेश तुरी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >