Garhwa News: कल्याणपुर फोरलेन पर कमांडर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गढ़वा के कल्याणपुर फोरलेन के पास कमांडर की टक्कर से साइकिल सवार लाली साव गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फोरलेन के पास कमांडर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान गढ़वा शहर के टंडवा भागलपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामचंद्र साव के पुत्र लाली साव के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कल्याणपुर जाने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, लाली साव अपने घर से साइकिल से कल्याणपुर जा रहे थे. इसी दौरान कल्याणपुर फोरलेन के पास एक कमांडर ने उनकी साइकिल में धक्का मार दिया. हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गये.

शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट

घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल लाली साव को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार, हादसे में उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >