क्रशर संचालक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

क्रशर संचालक पर लगाया छेड़खानी का आरोप

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी पंचायत के बगही टोला निवासी सैरून बीबी ने गांव के ही क्रशर संचालक समसुद्दीन अंसारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. आवेदन में सैरून बीबी ने कहा है कि समसुद्दीन अंसारी मंगलवार की रात उनके घर पर आये और अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगे. इस दौरान गंदी-गंदी हरकत करते हुए गलत काम करने का प्रयास किया. उसके विरोध करने पर मारपीट भी की. इसी बीच शोरगुल करने पर उनका बेटा वहां पहुंच गया. इसके बाद वह वहां से भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >