रांची में दो व तीन सितंबर को वोटर रजिस्ट्रेशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

रांची में दो व तीन सितंबर को वोटर रजिस्ट्रेशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

गढ़वा. मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची की प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी व सटीक बनाने के उद्देश्य से दो व तीन सितंबर 2026 को रांची में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर’ विषय पर होने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के चुनाव प्रशासक, शिक्षाविद और विशेषज्ञ शामिल होंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शोध संस्थानों के विद्यार्थियों व विशेषज्ञों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. इस मंच के माध्यम से प्रतिभागी अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और बेहतर चुनावी व्यवस्था के लिए शोध पत्र व सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे. डीसी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी विस्तृत जानकारी के लिए निर्धारित वेबसाइट डबल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. आइसीवीआरवीआर.ओआरजी का अवलोकन कर सकते हैं. प्रतिभागी अपने शोध का एब्सट्रैक्ट (सार) आगामी 30 अप्रैल 2026 तक विभागीय इमेल इसीवीआरवीआर@जीमेल.कॉम पर भेज सकते हैं. डीसी ने कहा कि स्थानीय विशेषज्ञों और विद्यार्थियों के सुझावों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >