रामअवध कुशवाहा के निधन पर शोकसभा आयोजित

रामअवध कुशवाहा के निधन पर शोकसभा आयोजित

श्री वंशीधर नगर. नरखोरिया गांव निवासी राम अवध कुशवाहा के निधन पर समाज के लोगों ने रविवार को विलासपुर बस स्टैंड स्थित बाजार समिति के शेड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. सभा की शुरुआत स्व राम अवध कुशवाहा को श्रद्धांजलि देकर की गयी. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राम अवध कुशवाहा हंसमुख स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किये हैं. वे हमेशा समाजिक कुरीतियों व पाखंड के खिलाफ संघर्ष करते रहे. श्रद्धांजलि सभा को शिव शंकर पटवारी, शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, कामेश्वर विश्वकर्मा, अप्रभु सिंह, राजकुमार त्यागी, सुरेंद्र, कमलेश, शशि व गुलाब मेहता ने संबोधित किया. श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर सुरेंद्र महतो, सुनील महतो, यशवंत कुमार,कमलेश कुमार, उदय कर्मचारी, विक्रम,कमलेश कुमार, छोटेलाल, विजय कुमार, जगदीश प्रसाद, देवनारायण आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >