ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी और शिक्षक युधिष्ठिर चौबे के निधन पर शिक्षक संघ ने जताया शोक

गढ़वा में सेवानिवृत्त शिक्षक युधिष्ठिर चौबे और रामकृष्ण तिवारी के निधन पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. श्रद्धांजलि सभा आयोजित.

गढ़वा. जिले के दो वरिष्ठ लोगों के निधन पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की गढ़वा जिला इकाई ने शोक संवेदना व्यक्त की है. संघ के अध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय ने सेवानिवृत्त शिक्षक युधिष्ठिर चौबे (96) और गढ़वा जिला ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी (85) के निधन पर गहरा दुख जताया.

उन्होंने कहा कि दोनों के निधन से समाज और शिक्षा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके निधन पर शिक्षक नेता कमलेश्वर पांडेय के अलावा जिले के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया. लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >