पुनर्वास संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण करें: उपायुक्त

पुनर्वास संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण करें: उपायुक्त

मंडल डैम के अवशेष कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तरी कोयल परियोजना (मंडल डैम) के बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए समीक्षा बैठक की. इस दौरान उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान उपायुक्त ने परियोजना अंतर्गत आ रही समस्याओं और सुझावों को सुना. उपायुक्त ने पुनर्स्थापित होनेवाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, शमशान, मंदिर, तालाब, खेल के मैदान सहित अन्य सभी मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित करते हुए समग्र विकास करने लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने पुनर्वास से संबंधित कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. इन कार्यों में तेजी लाने के लिए उपायुक्त ने सभी बुनियादी निर्माण कार्य के लिए तैयार किये गये रूप रेखा को भौतिक तौर पर मूर्त रूप देने का निदेश दिया. इसके लिए आगामी बैठक तक सभी निर्माण किये जाने वाले संरचनाओं का डीपीआर तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >