गढ़वा में कमांडर की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा के कल्याणपुर फोरलेन के पास कमांडर की चपेट में आने से साइकिल सवार लाली साव गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फोरलेन के पास बुधवार को कमांडर वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गढ़वा शहर के टंडवा भागलपुर मोहल्ला निवासी स्व. रामचंद्र साव के पुत्र लाली साव के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

साइकिल से कल्याणपुर जा रहे थे

परिजनों के अनुसार लाली साव अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कल्याणपुर जा रहे थे. इसी दौरान कल्याणपुर फोरलेन के पास एक कमांडर वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद लाली साव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को उठाया और इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फर्जी फॉर्म-7 भरने का आरोप, ग्रामीणों ने SDO से की शिकायत; जांच की मांग

शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट

सदर अस्पताल में घायल लाली साव का इलाज चल रहा है. हादसे में उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. हादसे को लेकर पुलिस को भी जानकारी दी गयी है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >