कॉफी विद एसडीएम में कल सरस्वती नदी के संरक्षण पर होगा मंथन

कॉफी विद एसडीएम में कल सरस्वती नदी के संरक्षण पर होगा मंथन

प्रतिनिधि, गढ़वा

सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में बुधवार को एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा. बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अनुमंडल कार्यालय सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार गढ़वा शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली सरस्वती (सरस्वतिया) नदी के किनारे रहने वाले बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती नदी के संरक्षण, स्वच्छता, गहरीकरण और इसे अतिक्रमण से मुक्त कराने पर चर्चा की जायेगी. एसडीएम ने कहा कि सरस्वती नदी गढ़वा शहर की महत्वपूर्ण पहचान है. इसके संरक्षण के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ जनसहयोग भी अत्यंत आवश्यक है. नदी के किनारे रहने वाले लोग इसकी वास्तविक स्थिति, समस्याओं और अतिक्रमण के दर्द को सबसे करीब से समझते हैं, जिस कारण उनके सुझाव नदी के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होंगे. एसडीएम ने सभी आमंत्रित लोगों से निर्धारित समय पर स्वैच्छिक रूप से उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >